सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्राधिकारी ने किया छात्र छात्राओं को जागरुक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑन लाइन गेमिंग, फ्रॉड , डीजीटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी साझा की गई।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

दुद्धी/ सोनभद्र-

बुधवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG-20260218-WA0094(1)

अदालत का फैसला पॉक्सो एक्ट: दोषी पिता को कठोर उम्रकैद , डेढ़ लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला पॉक्सो एक्ट: दोषी पिता को कठोर उम्रकैद , डेढ़ लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग, फर्जी लिंक/ओटीपी साझा करने के खतरे, साइबर बुलिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, डिजिटल अरेस्ट जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) का प्रयोग करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

विश्वास की हैट्रिक: सुभाष पांडे लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष Read More विश्वास की हैट्रिक: सुभाष पांडे लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड कराया जा सके।

रागिनी मिस फेयरवेल,विशाल मिस्टर फेयरवेल सम्मान से हुए सम्मानित, कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई Read More रागिनी मिस फेयरवेल,विशाल मिस्टर फेयरवेल सम्मान से हुए सम्मानित, कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई तथा विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार