Haryana: हरियाणा में SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी के नाम पर मांगे थे सवा लाख रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में तैनात एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रोहतक और Sonipat की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी की पहचान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में कार्यरत SDO मंजीत सिंह, निवासी झज्जर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने एक कंपनी को एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी करने के बदले सवा लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने कंपनी मालिक से कहा था कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक एनओसी जारी नहीं की जाएगी।

कंपनी मालिक की शिकायत पर कार्रवाई

दिल्ली निवासी कंपनी मालिक ने एसीबी को शिकायत दी थी कि झज्जर जिले में फैक्ट्री के लिए एनओसी चाहिए थी, जिसके एवज में एसडीओ मंजीत सिंह रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार