पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के टेगरिया राजा गांव में सोमवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया।आपसी कहासुनी और मारपीट के दौरान एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 फरवरी 2026 को समय करीब रात्रि 8:30 बजे पीआरबी 7836 को सूचना मिली कि टेगरिया राजा गांव में पारिवारिक विवाद में कुछ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना में एक पक्ष से संगीता पत्नी मलखान एवं रामगोपाल पुत्र मलखान जबकि दूसरे पक्ष से शिवपूजन पुत्र बिंदेश्वर (उम्र लगभग 60 वर्ष) शामिल बताए जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि शिवपूजन, रामगोपाल के बाबा थे। विवाद के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बनरहा अस्पताल, गायघाट (बस्ती) ले जाया गया।मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि इलाज के दौरान शिवपूजन की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से विपक्षी पक्ष के संगीता और रामगोपाल मौके पर मौजूद नहीं मिले।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार