टेली लॉ से आसान हुआ न्याय का रास्ता

समय पर सलाह से लोगों को मिल रही राहत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। आम नागरिकों को निःशुल्क और त्वरित कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की टेली लॉ योजना न्याय व्यवस्था को जनसुलभ बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन सभागार रायबरेली में टेली लॉ योजना को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेली लॉ से न्याय का रास्ता आसान हुआ।आम नागरिकों को निःशुल्क और त्वरित कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की टेली लॉ योजना न्याय व्यवस्था को जनसुलभ बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन सभागार, रायबरेली में टेली लॉ योजना को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर से जुड़े वीएलई और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सीएससी सीनियर मैनेजर योगेश मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के सचिव एवं अपर सिविल जज अमोघ कंठ का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने कहा कि टेली लॉ योजना तकनीक के माध्यम से न्याय को आमजन के घर तक पहुंचाने की सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि टोल-फ्री सुविधा, कॉमन सर्विस सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोग पैनल अधिवक्ताओं से सीधे संवाद कर अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, श्रम संबंधी मुद्दों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े प्रकरणों में टेली लॉ के माध्यम से दी गई समयबद्ध सलाह से लोगों को त्वरित राहत मिल रही है और कई विवाद अदालत तक पहुंचने से पहले ही सुलझ रहे हैं।
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के सचिव एवं अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अमोघ कंठ ने कहा कि टेली लॉ योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए न्याय तक पहुंच को सरल बनाती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कारणों से जो लोग वकीलों तक नहीं पहुंच पाते थे, उन्हें अब प्रारंभिक स्तर पर ही सही कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टेली लॉ योजना के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा वीएलई से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर इस योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मेगा कैंप का आयोजन 22 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी सेवाओं का समाधान किया जाएगा।
 
जिसमें सभी लोग अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई। सचिव ने आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए लोगों की शंकाओं का समाधान किया।कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर से जुड़े वीएलई और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सीएससी सीनियर मैनेजर योगेश मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के सचिव एवं अपर सिविल जज अमोघ कंठ का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने कहा कि टेली लॉ योजना तकनीक के माध्यम से न्याय को आमजन के घर तक पहुंचाने की सशक्त पहल है।
 
उन्होंने बताया कि टोल फ्री सुविधा, कॉमन सर्विस सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोग पैनल अधिवक्ताओं से सीधे संवाद कर अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, श्रम संबंधी मुद्दों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े प्रकरणों में टेली लॉ के माध्यम से दी गई समयबद्ध सलाह से लोगों को त्वरित राहत मिल रही है और कई विवाद अदालत तक पहुंचने से पहले ही सुलझ रहे हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के सचिव एवं अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अमोघ कंठ ने कहा कि टेली लॉ योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए न्याय तक पहुंच को सरल बनाती है।
 
उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कारणों से जो लोग वकीलों तक नहीं पहुंच पाते थे, उन्हें अब प्रारंभिक स्तर पर ही सही कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टेली लॉ योजना के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा वीएलई से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर इस योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मेगा कैंप का आयोजन 22 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी सेवाओं का समाधान किया जाएगा। जिसमें सभी लोगों को अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई। इस पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए लोगों की शंकाओं का समाधान किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार