संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, आजमगढ़ का विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहा पर दोपहर 2 बजे विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया
आजमगढ़। भारत सरकार की नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश के लाखों शिक्षकों की सेवाओं पर उत्पन्न गंभीर संकट के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहा पर दोपहर 2 बजे विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विभिन्न चरणों में शिक्षक हितों की रक्षा हेतु आंदोलन चलाया गया तथा टीईटी (TET) की अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को लेकर देशभर के सांसदों को ज्ञापन भी सौंपा गया। अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को संसद में उठाया, किन्तु भारत सरकार के मंत्री द्वारा सदन में दिए गए उत्तर से शिक्षकों में निराशा व्याप्त है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर आज जनपद आजमगढ़ में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को लखनऊ से दिल्ली तक विस्तारित किया जाएगा।
इस अवसर पर मण्डलिक मंत्री (आजमगढ़ मंडल) श्री अतुल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रभान यादव, संयुक्त मंत्री श्री आशुतोष सिंह, अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, मंत्री श्रीमती शालिनी राय, जिला मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय, जिला आईटी सेल प्रभारी अश्वनी सिंह सहित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही सठियांव ब्लॉक इकाई से अध्यक्ष दिनेश चंद पांडेय, मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार गोंड़, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी पाण्डेय, मंत्री श्रीमती शिखा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने एक स्वर में अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

Comments