अटल भवन में प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षण अभियान के द्वारा मण्डल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित करती है। इस बार भाजपा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित कर रही है।

IMG-20260217-WA1068

मंगलवार को जिले की प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। समय के साथ हो रहे परिवर्तनों के कारण प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। भाजपा चलायमान संगठन है जो निरंतर गतिमान रहता है। विभिन्न प्रकार के संचार माध्यमों से किए जाने वाले गतिविधियों का अहम योगदान समाज में तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 24 घण्टे का होगा। कहा कि भाजपा के पास 14 करोड़ कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी श्रृंखला है। कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र और राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरि है।

बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- 60% भाजपाई संपर्क में Read More बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- 60% भाजपाई संपर्क में

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की विचार धारा से ओतप्रोत संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता समाज में निचले स्तर पर निवास करने वाले लोगों की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करते हैं। भाजपा एक परिवार है। भाजपा को कार्यकर्ता अपनी मानते हैं।

CM के बयान पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले— क्या समर्थन करने वाला ही माना जाएगा शंकराचार्य? Read More CM के बयान पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले— क्या समर्थन करने वाला ही माना जाएगा शंकराचार्य?

जिला कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, चेयर मैन ओमकार गुप्ता, अनिल वर्मा विद्यावती राजभर, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, नेहा खान, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, आकाश वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनीष मिश्र, आदर्श चौधरी, जावेद मालिक, डॉ पूनम राय, पंकज वर्मा, राम किशोर राजभर आदि शामिल रहे।

सदन में CM योगी का बड़ा बयान: “अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा… यूपी में सब चंगा है” Read More सदन में CM योगी का बड़ा बयान: “अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा… यूपी में सब चंगा है”

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार