शिव विवाह के पावन अवसर पर,मानव सेवा संगठन के तत्वावधान में 15 जोड़े का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली, खुशनुमा मौसम और उत्सवी माहौल में दुधिया रोशनी में नहाऐ , देवनगर के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में पुष्प वर्षा के बीच एक सामूहिक विवाह संपन्न हुई।करोल बाग की मानव सेवा संगठन के तत्वावधान में 15 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने सैकडों लोगों ने वर वधू को सुखत जीवन की मंगल कामना की।और इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की।
 
सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए और एक नए जीवन की शुरुआत की।मानव सेवा संगठन का उद्देश्य दहेज प्रथा को समाप्त करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना रहा। मानव सेवा संगठन के संयोजक और सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक कर्ता मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विषेश रवि ने कहा की सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता सहयोग और समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। मानव सेवा संगठन के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें