संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
'मोदी-पुरी शर्म करो...' संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित
ब्यूरो प्रयागराज। संसद के बजट संत्र के पहले भाग में सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। आज भी संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठी।विपक्षी सांसदों ने एप्सटीन फाइल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। उन्होंने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था जिस पर जेफ्री एप्सटीन और पुरी की तस्वीर थी। विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते पहले तो 12 बजे बजे और फिर लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक यानी संसद के बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस ने प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर लिखा- मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम Jeffrey Epstein से जुड़ा पाया गया है। मंत्री पुरी ने अमेरिका के बाल यौन अपराधी, मानव तस्कर Epstein से कई बार मुलाकात की, जो कि देश को शर्मसार करने वाली बात है।इसी मुद्दे पर आज विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठाते हुए संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस शर्मनाक कृत्य के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें।

Comments