संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
भारत
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप-डी भर्ती में अब CET के आधार पर होगा चयन
Haryana News: हरियाणा से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए चयन प्रणाली को पूरी तरह संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के अंकों पर आधारित कर दिया है। अब सामाजिक और आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले अतिरिक्त अंकों का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंध में वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत पिछली परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संयुक्त मेरिट सूची 95 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। सरकार के इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।
अधिनियम में संशोधन, मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूचना
Anurag Rastogi की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती व सेवा शर्तें) अधिनियम-2018 की धारा-26 में संशोधन किया गया है। संशोधित प्रावधानों के तहत अब सीईटी का कुल स्कोर 100 प्रतिशत सीईटी अंकों पर आधारित होगा।
Read More Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरूCET का नया पैटर्न: दो भागों में बंटा पाठ्यक्रम
ग्रुप-डी पदों के लिए सीईटी के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग – 75 प्रतिशत अंक इसमें सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल होंगे।
दूसरा भाग – 25 प्रतिशत अंक इसमें हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान, इतिहास, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments