पट्टेदारो को आवंटित भूमि पर कब्ज दिलाए जाने की मांग, सौपा ज्ञापन 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

निघासन (खीरी)। सर्वहित कल्याण मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पट्टेदारों को आवंटित भूमि पर शीघ्र कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय निघासन पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि लगभग उन्नीस वर्ष पूर्व भेड़ौरा की सीलिंग की भूमि को उपजिलाधिकारी द्वारा गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को पट्टे के रूप में आवंटित किया गया था। लेकिन उक्त भूमि पर सिंगाही के राजा के परिवार द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। इस संबंध में उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय की खंडपीठ लखनऊ में रिट याचिका दाखिल कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया था।
 
बताया गया कि दिनांक 04 नवंबर 2022 को उच्च न्यायालय द्वारा उक्त रिट याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद पट्टेदारों ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर कब्जा दिलाने की मांग की, जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई गई और तीन पट्टेदारों को कब्जा दिलाया गया, लेकिन शेष भूमि पर पुनः अवैध कब्जा कर लिया गया।संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र पट्टेदारों को तत्काल कब्जा दिलाया जाए तथा अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में गाटा संख्या 760 दान कौर पत्नी गुरबाज सिंह, गाटा संख्या 763 नारद पुत्र जवाहर, कमलेश पुत्र पुत्तू, प्रकाश पुत्र बेचई निवासी ग्राम चिरकुआ पोस्ट सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी सहित अन्य पट्टेदारों के नाम शामिल हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार