Haryana: हरियाणा में जेल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जेल सुपरिंटेंडेंट और डीएसपी सुरक्षा सस्पेंड

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जिला जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने जेल सुपरिंटेंडेंट हरेंद्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल सुरक्षा के डीएसपी सचिन को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

सिक्योरिटी बैरक में हुई थी हत्या

चार दिन पहले सिक्योरिटी बैरक में उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर निवासी अब्दुल रहमान की नुकीले पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि जम्मू के रहने वाले अरुण चौधरी उर्फ अबू जट ने कथित तौर पर राम मंदिर को लेकर हुई बहस के बाद वारदात को अंजाम दिया।

सुरक्षा में लापरवाही पर सरकार सख्त

फर्जी ऑयल कंपनी बनाकर ठगी, 25 लाख में बेच रहे थे फ्रेंचाइजी; UP-STF ने किया बड़े रैकेट का खुलासा Read More फर्जी ऑयल कंपनी बनाकर ठगी, 25 लाख में बेच रहे थे फ्रेंचाइजी; UP-STF ने किया बड़े रैकेट का खुलासा

घटना के दो दिन बाद ही प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वार्डर और हेड वार्डर को हटा दिया गया था। अब मामले को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए उच्च अधिकारियों पर भी गाज गिरी है।

जेवर एयरपोर्ट के नाम पर एक और ठगी! जमीन के फर्जी पेपर दिखाकर ठगों ने ऐंठ लिए 88 लाख; 2 अरेस्ट Read More जेवर एयरपोर्ट के नाम पर एक और ठगी! जमीन के फर्जी पेपर दिखाकर ठगों ने ऐंठ लिए 88 लाख; 2 अरेस्ट

नीमका जेल का अतिरिक्त प्रभार संजय बांगर को

आजसू जिला अध्यक्ष ने वार्ड 24 की निर्दलीय प्रत्याशी संगीता कुमारी को दिया नैतिक समर्थन Read More आजसू जिला अध्यक्ष ने वार्ड 24 की निर्दलीय प्रत्याशी संगीता कुमारी को दिया नैतिक समर्थन

निलंबित सुपरिंटेंडेंट हरेंद्र की जगह नारनौल जेल के सुपरिंटेंडेंट संजय बांगर को नीमका जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें