ओबरा अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और पेयजल संकट पर हुई गंभीर चर्चा

विधानसभा, जोन, सेक्टर स्तर पर पदाधिकारियों के गठन पर विशेष चर्चा, पार्टी की मजबूती पर जोर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र -

अपना दल (एस) की ओबरा विधानसभा इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को खैरटिया स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। विधानसभा उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी ग्रीष्म ऋतु में गहराने वाले जल संकट को लेकर रणनीति तैयार की गई।बैठक के मुख्य अतिथि प्रभात पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकारिता मंच) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर टिकी है।

इस दौरान विधानसभा, जोन और सेक्टर स्तर पर पदाधिकारियों के गठन पर विशेष चर्चा की गई।संगठन को गतिशील बनाने के लिए जोन सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में सह-प्रभारी एवं जिला महासचिव शिवदत्त दुबे और युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने संगठन को सशक्त बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें सबसे गंभीर मुद्दा आगामी गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत रहा।

नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न  Read More नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न 

जिला महासचिव शिवदत्त दुबे ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया हमने पत्राचार के माध्यम से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को क्षेत्रीय पेयजल समस्याओं से अवगत कराया है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मा. आशीष पटेल जी (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने त्वरित कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ओबरा क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

सेफ सिटी परियोजना की 'तीसरी आंख' बंद Read More सेफ सिटी परियोजना की 'तीसरी आंख' बंद

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने जोर दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे दीपक सिंह, मोतीलाल, संतोष पटेल, संतोष कनौजिया, राम लखन खरवार, सोनू प्रजापति, विनय लाल खरवार, विनोद यादव, सुखदेव, जगमोहन समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

सब स्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए सहूलियत, बिजली बिल आसानी से जमा करने की सलाह Read More सब स्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए सहूलियत, बिजली बिल आसानी से जमा करने की सलाह

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें