टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट ब्रांच की 25वीं वर्षगांठ ,फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी सैकड़ों की भीड़
शिविर में शुगर (Blood Sugar) जाँच, ब्लड प्रेशर (B.P.) मॉनिटरिंग, बॉडी वेट (BMI) चेकअप, स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को भविष्य की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
रेणुकूट/ सोनभद्र -
टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपनी स्थापना के 25 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए रेणुकूट में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर (Free Health Checkup Camp) का आयोजन किया। रेणुकूट पुलिस चौकी के समीप आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सेहत की जाँच कराई।ब्रांच SD02 द्वारा आयोजित इस कैंप का नेतृत्व क्लस्टर हेड अजय सिंह और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा ने किया।

Read More गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मनीगढ़ी में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसारशिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा लोगों की निम्नलिखित जाँचें नि:शुल्क की गईं।शुगर (Blood Sugar) जाँच, ब्लड प्रेशर (B.P.) मॉनिटरिंग, बॉडी वेट (BMI) चेकअप, स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को भविष्य की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। क्लस्टर हेड अजय सिंह ने टाटा ए.आई.ए. लाइफ की 25 वर्षों की विश्वसनीयता और कंपनी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा ने ह्यूमन लाइफ वैल्यू (Human Life Value) की अवधारणा समझाते हुए बताया कि अपनी आय और जिम्मेदारी के अनुसार सही टर्म प्लान चुनना परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए क्यों आवश्यक है।इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में ब्रांच के प्रमुख लीडर्स और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप पांडेय, मुकेश झा, अजय गुप्ता, यासीन आलम, आयुष सिंह, संध्या पांडेय समेत टीम के अन्य सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments