बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व प्रशिक्षु आईपीएस श्री मोहम्मद आफताब आलम एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
 
बैठक के दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान तथा आवश्यक समन्वय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें