कोलहरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का हुआ  आयोजन

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वाधान में रविवार को नारायणपुर प्रखंड के कोलहरिया में पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पीएलवी ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने और ज़रूरतमंदों तक सही जानकारी पहुँचाने की अपील की गई।
 
■ मुफ़्त कानूनी सहायता की जानकारी
पीएलवी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, पात्र व्यक्तियों को उपयुक्त योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था है।
 
■ बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर: 
शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि बाल विवाह कानूनन दंडनीय अपराध है और इसकी जानकारी मिलते ही इसका विरोध और रोकथाम आवश्यक है।ग्रामीणों से कहा गया कि वे स्वयं जागरूक रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाएँ, तभी वे अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग कर पाएँगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें