बरियट्ठा सड़क किनारे मिला अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- रविवार की सुबह बरियट्ठा सड़क के किनारे ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी बरही थाना को दी। सूचना मिलते ही पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
जांच के दौरान यह पाया गया कि मृत महिला के आसपास कोई परिचित या पहचान से जुड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर शव को हजारीबाग स्थित मुक्तिधाम सेवा संस्थान को सौंप दिया गया।
 
जानकारी के अनुसार महिला के शव को अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि यदि कोई परिजन पहचान के लिए सामने आता है तो शव सौंपा जा सके। निर्धारित समय सीमा के बाद विधि-विधान के साथ महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें