Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरू

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Special Train: खाटू श्याम में लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी श्याम मेले और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से हरियाणा और राजस्थान से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक कुल 9 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक 9 ट्रिप चलेगी, जो रींगस से 2:05 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इस रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस सेवा में 16 डिब्बों वाला डेमू रैक लगाया गया है, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इसी अवधि में रींगस से 2:55 बजे प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

New Highway: हरियाणा में जमीनों के रेट छुएंगे आसमान, बनेंगे ये 3 नए हाईवे  Read More New Highway: हरियाणा में जमीनों के रेट छुएंगे आसमान, बनेंगे ये 3 नए हाईवे

इस दिनकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस सेवा में कुल 10 डिब्बे लगाए गए हैं।

Haryana: हरियाणा के राखीगढ़ी को केंद्रीय बजट में बड़ी सौगात, देश के 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों में हुआ शामिल Read More Haryana: हरियाणा के राखीगढ़ी को केंद्रीय बजट में बड़ी सौगात, देश के 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों में हुआ शामिल

वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर–भिवानी रेलखंड पर भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक कुल 13 ट्रिप संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में चलेगी।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार