होमगार्ड की मौत के मामले में डंपर चालक पर मामला दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
गत एक फरवरी को डलमऊ रोड पर बहाई गांव के लालबेग का पुरवा मोड़ के पास घटना हुई। होमगार्ड रामनाथ यादव ट्रक में लिफ्ट लेकर ड्यूटी से घर जा रहे थे।
 
इसी दौरान ट्रक सामने खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के बेटे लवकुश ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर डंपर चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें