सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना अंतर्गत ग्राम कुस्मही में  गुरुवार की  रात्रि और 6 फरवरी को सुबह भाजपा कार्यकर्ता विजय गौतम द्वारा SIR की प्रक्रिया के अंतर्गत फॉर्म 7 का आवेदन देने के कारण सैकड़ो   लोगों  के साथ घेरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारने, धमकाने एवं उन्हें भयभीत करने के प्रयास को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है।
 
पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं निवर्तमान विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस प्रकरण को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान पर किसी भी प्रकार की चोट स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन का युग है और कानून-व्यवस्था के रहते हुए किसी भी कार्यकर्ता को डराने-धमकाने का प्रयास अक्षम्य है।
 
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि यदि किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने का दुस्साहस किया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी और अराजकता  को समाप्त करना भाजपा का अटूट संकल्प है और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
 
इस संबंध में डॉ. सतीश द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी इटवा से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों के विरुद्ध कठोर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की मांग की। साथ ही, पीड़ित कार्यकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र देकर विधिक  कार्रवाई की मांग की है।
 
उन्होंने कहा कि यह उन सभी तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश है जो कानून की मर्यादा को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। अब किसी भी प्रकार की दबंगई या भय का जवाब केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई से दिया जाएगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें