बस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दो अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व बाइक बरामद

क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के अनुसार, बीते दिन शव को लेकर जा रही बस पर अचानक फायरिंग की सूचना मिली थी,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।
 
जिले केथाना छावनी क्षेत्र में शव ले जा रही बस पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। मामले में शामिल बाइक सवार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा और बाइक भी बरामद की है।
 
क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के अनुसार, बीते दिन शव को लेकर जा रही बस पर अचानक फायरिंग की सूचना मिली थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी और थाना परशुरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई।
बस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दो अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व बाइक बरामद
 
पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में घटना से जुड़े अहम तथ्य सामने आए, जिसके बाद प्रयुक्त असलहा और बाइक बरामद कर ली गई। 📍वहीं सूत्रों के मुताबिक, थाना परशुरामपुर के थानाध्यक्ष के दबाव में एक आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए थाना परशुरामपुर पहुंचकर सरेंडर किया। इस सरेंडर की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
 
पुलिस ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की किसी भी आपराधिक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन अपराधियों में पुलिस का भयसमाप्त होता नजर आ रहा है l
 
पुलिस के लापरवाही से अपराधी बेलगाम हो गए जिससे अपराध का ग्राफ जिले में पड़ता नजर आ रहा है इस पर कार्रवाई न होने से अपराधियो का मनोबल बढ़ता जा रहा है घटना होने के बावजूद पुलिस सक्रिय होती है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें