छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने क़ई जरूरत: एसडीएम

शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । 
 
जिले के बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। वही नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
 
शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए। शोहरतगढ़ सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह सभी छात्र-छात्राओं को आगे के भविष्य के लिए तैयार करें।विद्यालय के प्रबंधक अनुपम शुक्ल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।
 
उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विदाई गीत, हास्य एकांकी,शिव तांडव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल,आशाराम यादव अखिलेश पाण्डेय,जितेन्द्र शुक्ल,धन्नजय पाठक,सुमेरु गिरी, प्रदीप मौर्य,अजय यादव,सीतू गुप्ता,रेखा गुप्ता,लाडो शुक्ला,सुनैना सिंह,शिवानी तिवारी आदि मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें