पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं - सीडीओ 

पात्र परिवारों के योजना आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मे मंगलवार को सीएम डैश बोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को समस्त एसडीएम से समन्वय स्थापित कर गौशाला व चारागाह की भूमि से संबंधित मामलों का निस्तारण कराने तथा विभागीय योजनाओं मे लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला आपूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी को जीरो पावर्टी अभियान फेज दो के अंतर्गत चयनित परिवारों का सात दिवस के भीतर शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए पात्र परिवारों के योजना आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
 
इसी क्रम मे अधिशाषी अभियंता जल निगम डीपीआरओ डीपीओ एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को जीरो पावर्टी अभियान अंतर्गत पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को कुंडा तहसील क्षेत्र में तालाबों के पट्टे की नीलामी 15 फरवरी 26 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक मे पीडी डीआरडीए दयाराम यादव डीसी मनरेगा संतोष सिंह डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सुजीत कुमार रॉय बीएसए भूपेन्द्र सिंह समेत जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें