हादसों पर अंकुश के लगाने के लिये एडीएम ने जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने जनपद में बढ़ती दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के उद्देश्य से जनसुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने तहसील स्तर पर संचालित सभी सरकारी एवं निजी निर्माण स्थलों पर विधिवत बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव चेतावनी बोर्ड तथा समुचित सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
 
इसके साथ ही जिले के समस्त तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाने तथा मिट्टी खनन के उपरांत समतलीकरण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने को कहा गया है, ताकि वर्षा ऋतु में डूबने से होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। एडीएम ने उपयोग में आने वाले कुओं को ढकने, निष्प्रयोज्य कुओं को स्थायी रूप से बंद कराने एवं नालों को सुरक्षित ढकने के निर्देश भी दिए हैं।
 
सभी संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें