खजनी तहसील में तहसीलदार के विरोध में वकीलों का धरना-प्रदर्शन

तहसीलदार खजनी किसानो के बीच मे शासनव प्रशासन की छवि बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

खजनी गोरखपुर खजनी तहसील में व्याप्त अनियमितता एवं उसके समाधान के प्रति पीठासीन अधिकारियों के कार्यशैली में सुधार हेतु तहसील बार एसोसिएशन खजनी के सभी वकील पूर्व में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन करके जिला अधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा से मिले थे, डीएम के आश्वासन पर वकीलों ने न्यायालयों के न्यायिक कार्य करना शुरू कर दिया था। किंतु SIR संबंधित कार्य में व्यस्त रहने के कारण तहसील के अधिकारीगण प्रशासनिक कार्य में व्यस्त थे।
 
 इस बीच 22 जनवरी 2026 को सभी वकील तहसील के अधिकारियों के न्यायालयों में न्यायिक कार्य कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह जो कि पहले से ही अपनी बदजुबानी के लिए चर्चित हैं कुछ वकीलों के साथ अभद्र भाषा तथा न्यायालय की गरिमा के प्रतिकूल शब्दों का प्रयोग किए, जिसका वकीलों ने प्रतिकार किया, साथ ही 23 जनवरी 2026 को नियत वादों को एक दिन पहले ही बिना वादकारियों और वकीलों को सूचना के पेश करने लगे तथा धमकी भरे शब्दों में कहने लगे कि मैं इसमें आज ही आदेश कर दूँगा,
 
 न्यायालय के पीठासीन अधिकारी की इस तरह की हठधर्मिता और अभद्र भाषा व्यावहारिक न होंने के कारण तहसील बार एसोसिएशन खजनी के वकीलों की एक आपात बैठक 22  जनवरी को बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक दोनों पदों पर आसीन तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह के न्यायालय का बहिष्कार और उनके स्थानांतरण की मांग के लिए 3 फरवरी को लाउडस्पीकर लगा कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 
 तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने तहसीलदार के विरोध में नारे लगाए और जिला अधिकारी को संबोधित पत्र एसडीएम खजनी को सौंपते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। मौके पर एडवोकेट महेश प्रसाद दूबे, बार के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजदेव प्रियदर्शी, मंत्री राजनाथ दूबे,दीपक मिश्रा, विनोद पांडेय,शशिशेखर सिंह,प्रमोद मिश्रा, गजेंद्र कुमार, बृजेन्द्र यादव, अनूप सिंह, विनोद सिंह, कमलेश कुमार सहित तहसील के दर्जनों वकील मौजूद रहे।
 
इस संबंध में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील में धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए, वकीलों का पत्र जिला अधिकारी महोदय को दे दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें