राजनीति
भारत
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव इलाक़े में मचा हड़कंप
मायके पक्ष ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
सीतापुर। जनपद सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरखापुर गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतका की पहचान नेहा वर्मा उम्र (25) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अनुरुद्ध (27) पुत्र स्वर्गीय राम लखन, निवासी ग्राम मरखापुर से हुई थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मोहोलीपुरवा क्षेत्र स्थित घर के एक कमरे में नेहा का शव फंदे से लटका मिला।
परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि नेहा की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था मायके वालों का कहना है कि दहेज में करीब 10 लाख रुपये की मांग को लेकर कई बार विवाद हुआ था।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नेहा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे परिजनों ने बताया कि मृतक नेहा का ढाई माह का एक मासूम बच्चा भी है, जिसकी हालत देखकर परिजन बदहवास हैं घटना के बाद से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी!!

Comments