अत्याधुनिक नवनिर्मित भवन का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण, ओबरा को मिली विकास की बड़ी सौगात

ओबरा सहित पूरे क्षेत्र में विकास की कार्य निरंतर गति रहे हैं और आने वाले समय में योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा- राज्यमंत्री

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश

ओबरा क्षेत्र के विकास इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया।ओबरा में निर्मित अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण बुधवार को राज्य मंत्री संजीव गौड़ द्वारा पूरे विधि-विधान, पूजा अर्चना, फीता काटकर शीलापट्ट का अनावरण करके भव्यता के साथ किया गया। समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण विकास, उत्साह और उल्लास से भर गया। लोकार्पण समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि ओबरा की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

IMG-20260128-WA0076

अनपरा परियोजना में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्रदिवस समारोह। Read More अनपरा परियोजना में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्रदिवस समारोह।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाएं धरातल पर उतरें और आमजन को सीधे लाभ मिले। यह भवन क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रशासनिक एवं जनसुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में जनपद का चैमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने 4 सितम्बर, 2020 को ओबरा तहसील की सौगात जनपद को दी थी और जो अपने भवन में न होकर अन्यत्र भवन में संचालित हो रही थी, प्रदेश सरकार द्वारा जनपद सोनभद्र के तहसील भवन हेतु 965.34 लाख धनराशि आवंटित किया गया, जिससे नये तहसील भवन का निर्माण 02 जून,2025 को प्रारंभ हो गया और अति तीब्र गति से भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया और आज यह तहसील भवन बनकर तैयार हुआ है। 

सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। Read More सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

IMG-20260128-WA0077

बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में हुआ मुख्य समारोह Read More बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में हुआ मुख्य समारोह

जिसका लोकार्पण आज किया जा रहा है, सभी प्रशासकीय कार्यों का संचालन अब इसी भवन से होगा। तहसील ओबरा के अनवासीय भवन का भी आज शिलान्यास किया गया, जो शीघ्र बनकर तैयार होगा और अधिकारियों व कर्मचारियों को रहने में सुविधा उपलब्ध होगी। इस नये भवन के सचालन से प्रशासनिक कार्य में तेजी आयेगी, आम जनता को एक ही परिसर में राजस्व व न्यायिक सुविधा उपलब्ध होगी। आगे राज्यमंत्री ने कहा कि ओबरा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं और आने वाले समय में कई और महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा। उन्होंने भवन निर्माण में योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों एवं श्रमिकों की सराहना की।

IMG-20260128-WA0068

इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि ओबरा तहसील के लिए आज हर्ष का विषय है कि तहसील का अनावासीय भवन बनकर तैयार हुआ है, जिसका लोकार्पण आज किया जा रहा है, इस तहसील के भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वरा 16 जनवरी,2025 को किया गया था, जो शीघ्र गति से कार्य करते हुए आज बनकर तैयार हुआ है, इस भवन में 3 बड़े हाल का निर्माण किया गया है, उन्होंने कहा कि इसी परिसर के पास आज आवासीय भवन का शिलान्याय किया गया, इस भवन के पास क्षेत्राधिकारी कार्यालय हेतु जमीन चिन्हित की जा रही है, जिसका निर्माण भी भूमि चिन्हित होने के उपरान्त प्रारंभ हो सकेगा।

IMG-20260128-WA0075

तहसील के इस भवन को बन जाने से तहसील में आने वाले बुजुर्गों, दिव्यागों और दूर-दूराज से आने वाले ग्रामीणों के लिए बैठक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, खतौनी और जमीन सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण अब एक ही स्थान से हो पायेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश व जनपद का विकास हो रहा है और नये-नये प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो रहे हैं, जिसमें आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी0जे0एम0 आर0 के0 अग्रवाल, सुहेल देव पार्टी के अध्यक्ष पंकज देव पाण्डेय, निषाद पार्टी के अध्यक्ष अनिकेत निषाद, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संजीव तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड़, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अध्यक्ष कपूर चन्द्र पाण्डेय सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें