युवा महोत्सव के दूसरे दिन हास्य कवियों ने बिखेरा जलवा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कोरांव प्रयागराज। रत्योरा में युवा महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 10 सुकृत अस्पताल कोरांव की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया  कार्यक्रम गायन नृत्य प्रतियोगिता तथा कवि सम्मेलन आयोजित हुआ कार्यक्रम मे हास्य कलाकारो ने बिखेरा जलवा मशहूर हास्य कवि बिहारी लाल अंबर ने हास्य कविताओ से लोगो को लोट पोट कर दिया मशहूर कवि अशोक बेशरम, नयाब बलियाबी,शिवकिशोर तिवारी खज्जन (बाराबंकी) अतुल उपाध्याय सीधी (म0 प्र0) प्रतिभा यादव (बलिया) आमिर शहजान,विपिन बिहारी त्रिपाठी आदि कविओ ने अपना जलवा बिखेरा और कार्यक्रम के समापन पर कवियों और बैडमिंटल के छात्र अमन कुशवाहा प्रथम स्थान प्राप्त किया ध्रुव सिंह दूसरा स्थान और अर्थ सिंह तीसरे स्थान प्राप्त किया।
 
कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिकृष्ण शुक्ल भाजपा कार्यकर्ता एवम मिथिलेश कुमार शुक्ल भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअवध कुशवाहा कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 केवी सिंह, कृषक शांति निकेतन के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कुशवाहा एवम मुख्य रूप से आयोजक कुमार कपिल, अध्यक्ष आशाराम मिश्र, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार वर्मा, कार्यकर्ता पवन कुमार चौधरी ,उमाकांत कुशवाहा, शुशील कुमार ग्राम प्रधान ,अंकित कुशवाहा, रामप्रवेस चौहान,शशि प्रधान,पप्पू कुशवाहा आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author