संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं घना कोहरा तो कहीं बादल छाए रहने के साथ आने वाले दिनों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है।
जीटी रोड बेल्ट में घने कोहरे का अलर्ट
आज हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट से जुड़े इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
तापमान का हाल
तापमान की बात करें तो रात का तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments