सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान

गोंगपा के अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया दायित्व

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर भी सौपी गई। समूचे देश भर में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान चालू करने पर बल दिया गया। 

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि देश भर से विभिन्न प्रांतों से आए गोंगपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और अच्छे कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश की वैशाली धुर्वे को स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने शत प्रतिशत माल सहित पांच अभियुक्त,एक बालअपचारी को पकड़ Read More एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने शत प्रतिशत माल सहित पांच अभियुक्त,एक बालअपचारी को पकड़

उन्होंने समूचे देश भर के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है।अमरकंटक स्थित अमर ज्योति प्रांगण में 13 जनवरी और 14 जनवरी को अमरकंटक स्थित दादा हीरा सिंह मरकाम के मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्तताओं द्वारा एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई और इससे निजात दिलाने की रणनीति बनाई गई।

बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद Read More बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी,प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पोया,सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया समेत विभिन्न प्रांतों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा  Read More मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा

Post Comments

Comments