महराजगंज में सियासी भूचाल! भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखे कथित करोड़ों रुपए की नगदी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कथित करोड़ों रुपये की नकदी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता व प्रदेश सचिव (मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) राहुल यादव द्वारा वायरल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिलहाल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी की ओर से कोई बयान सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और जांच को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें