माघमेला में संत कालिदास जी महाराज की अद्भुत लीला

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।  प्रयागराज के माघमेला में मध्य प्रदेश के रीवा से आए संत कालिदास जी महाराज ने अपनी अद्भुत लीलाओं से सबको आकर्षित किया है। महाराज जी ने बताया कि वे महाकुंभ मेले में आए थे और अब दूसरी बार माघ मेले में आए हैं। उन्होंने अब तक 108 महायज्ञ करने का संकल्प लिया है, जिसमें से 40 यज्ञ पूरे हो चुके हैं।
 
महाराज जी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन मां काली की भक्ति नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि मरने के बाद भी उन्हें पुनः जीवन प्राप्त हुआ, जो मां काली की कृपा थी। महाराज जी अपनी जीभ को 24 घंटे लगातार बाहर निकालकर रथ यात्रा के दौरान रहते हैं और जहर के समान सिंदूर उनके जीभ पर चढ़ाया जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे किसी भी देवी-देवता का भक्त बनें, लेकिन भगवान नहीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें