कोड़ापुर में शराब के ठीके के बगल नहर में मिला शव,हड़कंप

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।  फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव स्थित सरकारी देशी शराब के बगल नहर में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान कोड़ापुर  गांव के दुल्मापुर मोहल्ला निवासी अरबिंद कुमार पटेल उर्फ नन्हे ,46 वर्ष के रूप में हुआ जिसे परिजनों ने नहर से निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषियों कर दिया घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
 
फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव के दुल्मापुर मोहल्ला निवासी अरबिंद कुमार उर्फ नन्हे पटेल 46 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर पटेल गांव में ही मजदूरी करता था बुधवार दिन में मजदूरी करने के बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे उसका शव सरकारी देशी शराब के टीके के बगल नहर में मिला तो परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर हल्का दरोगा संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कराते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के तीन बेटियां और एक बेटा है अभी किसी की शादी नहीं हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें