ज्ञानपुर/गोपीगंज द्वारा पीड़ितों के खातों में कुल ₹124605/- रु0 धनराशि कराया गया वापस

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिसअधीक्षक भदोही द्वारा पीड़ितों  के साथ हुए साइबर धनराशि फ्रॉड, धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग तथा एनसीआरपी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशन के क्रम में NCRP पोर्टल का अवलोकन कर जनपदीय साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता/पीड़ित अली हसन का संपूर्ण धन ₹93555/- एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही द्वारा शिकायतकर्ता मनोज तिवारी का संपूर्ण धन ₹21000/- तथा साइबर हेल्प डेस्क थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा शिकायतकर्ता अमित कुमार यादव के ₹8550/- तथा शिकायतकर्ता शुभम कुमार यादव के  ₹1500/- उनके खाते में वापस कराया गया। पीड़ित व्यक्तियों द्वारा खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही, जनपदीय साइबर सेल तथा साइबर हेल्प डेस्क थाना ज्ञानपुर/गोपीगंज जनपद भदोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें