23 जनवरी को आयोजित होगा मॉक ड्रिल, कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक सम्पन्न

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 
 
बस्ती। बस्ती जिले मे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित होने वाली ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा/उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक की देख रेख में सम्पन्न हुई, बैठक का संचालन सेक्टर वार्डेन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखण्ड बस्ती डॉ कुलदीप सिंह और आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने किया।
 
बैठक में समस्त संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने, निर्धारित समय पर मॉक ड्रिल प्रारम्भ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किया जाएगा, सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया जाएगा तथा नागरिकों द्वारा शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।
 
हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा, मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने एवं ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा, मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर, पावर कारपोरेशन, पुलिस विभाग अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट गाइड, राजस्व विभाग, आपदा मित्र, राजस्व विभाग आदि की सहभागिता रहेगी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, सीओ पुलिस लाईन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रकाश राजकीय इण्टर कालेज, सेक्टर वार्डेन जी. रहमान, अब्दुल हलीम, देव नारायण पाठक, काजी फरजान, जम्बोत्री चौधरी, गौतम बबिता, डॉक्टर वीके वर्मा, प्रताप शंकर पाण्डेय, आदर्श मिश्रा, अनूप सिंह, पूजा पाण्डेय, न्याय सहायक मोतीलाल रंजन, अनुज पाल, भीष्म प्रकाश, सोनी, भीमसेन यादव, सनी गुप्ता, आपदा मित्र वालंटियर्स आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार