Haryana: हरियाणा के सिरसा में ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, 18 वर्षीय युवक की मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक ट्राला ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय हिमेश कुमार, निवासी गांव पंजुआना के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार हिमेश कुमार रानियां में एक दुकान पर काम करता था। वह अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह रानियां से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्राला ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे बाइक सहित कुचल दिया। हादसे में हिमेश के पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

Haryana: हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं ये योजनाएं, जान लें पूरी डिटेल्स Read More Haryana: हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं ये योजनाएं, जान लें पूरी डिटेल्स

फिलहाल ट्राला चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ट्राला जिस रास्ते से गुजरा, उस पूरे एरिया के कैमरों की जांच की जा रही है।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता दलीप कुमार के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बडागुढा थाना के जांच अधिकारी मदन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

UPSC Result: हरियाणा के छोरे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की तीसरी रैंक  Read More UPSC Result: हरियाणा के छोरे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की तीसरी रैंक

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें