विद्युत मजदूर पंचायत उ.प्र. की अनपरा शाखा का पुनर्गठन: प्रशांत उपाध्याय को कमान, विशाल शाही बने सचिव

कर्मचारियों के हितों पर कार्य करने के साथ संगठन की मजबूती पर जोर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा/ सोनभद्र-

 उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख संगठन विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश ने अपनी सांगठनिक मजबूती को बढ़ाते हुए अनपरा शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुए चुनावों में प्रशांत उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन की एकजुटता साफ तौर पर दिखाई दी। अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत उपाध्याय और सचिव पद के लिए विशाल शाही के नाम पर सर्वसम्मति बनी।

केंद्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधन के समक्ष रखेगी और संगठन के गौरव को बढ़ाएगी। संगठन ने अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने के लिए एक विस्तृत टीम का गठन किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची निम्नलिखित है। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति एवं अमित निषाद, उप सचिव अतुल कुमार गौतम कोषाध्यक्ष इंद्रदेव, लेखा निरीक्षक उपेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इनकी हुई नियुक्ति संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए जय प्रकाश, सुरेंद्र गुप्ता, मो. अशफाक, हिमांशु शुक्ला, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार और राकेश पटेल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लाक का गांव नागपुर कुंवर विकास के लिए आंसू बहा रहा Read More आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लाक का गांव नागपुर कुंवर विकास के लिए आंसू बहा रहा

नवनियुक्त कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़कर संगठन को नई दिशा देने की कोशिश की गई है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य विद्युत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों की सुरक्षा, समय पर भुगतान और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल सुनिश्चित करना है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से हम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नए यमुना ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत Read More नए यमुना ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें