Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया PWD गेस्ट हाउस, मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने डबवाली में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के नए विश्राम गृह के निर्माण के लिए 10.93 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह विश्राम गृह बठिंडा रोड पर स्थित वर्तमान इंस्पेक्शन बंगला (आईबी) की जगह बनाया जाएगा। करीब एक एकड़ भूमि पर बनने वाला यह गेस्ट हाउस दो मंजिला होगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा।

नए विश्राम गृह में वीवीआईपी के लिए विशेष कक्ष के साथ-साथ छह ऑफिसर रूम बनाए जाएंगे। सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं होंगी और भवन में दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। यह गेस्ट हाउस खासतौर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) सिरसा के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह राणा ने बताया कि डबवाली में मौजूदा आईबी का निर्माण वर्ष 1978-79 में किया गया था। करीब 48 साल पुराने इस भवन को अब हटाकर उसकी जगह नया आधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। यह आईबी मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियों के ठहराव के लिए बनाई गई थी, ताकि वे परियोजनाओं की निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्य के दौरान यहां रुक सकें।

डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल ने बताया कि इस नए विश्राम गृह की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी परियोजना थी, जिसे सरकार ने मंजूरी देकर पूरा करने का रास्ता साफ कर दिया है।

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा Read More Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा

ऐसी होगी नई इमारत की रूपरेखा

बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी Read More बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी

ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 7,300 वर्ग फीट क्षेत्र में निर्माण होगा, जिसमें चार ऑफिसर रूम, ड्रॉइंग रूम, डाइनिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

होली खेलने के बाद स्नान करने गए दो किशोरों की त्रिवेणी संगम में डूबने से मौत Read More होली खेलने के बाद स्नान करने गए दो किशोरों की त्रिवेणी संगम में डूबने से मौत

पहली मंजिल पर करीब 6,500 वर्ग फीट क्षेत्र में दो ऑफिसर रूम, वीवीआईपी के लिए सीएम सूट (लिविंग रूम), डाइनिंग रूम, 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल और एक बेडरूम बनाया जाएगा।

दूसरी मंजिल पर लगभग 4,430 वर्ग फीट क्षेत्र में चार कमरे तैयार किए जाएंगे, जिनमें कुल 12 बेड लगाए जाएंगे। यह हिस्सा स्टाफ के ठहरने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments