ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, लोगों की काफी उम्मीदें

लोगों की नजरें नवागत अधिशासी अधिकारी पर टिकी, विकास की गति में रफ्तार मिलने की उम्मीदें

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

 राजेश तिवारी ( क्रा.ब्यूरो )  के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह कार्यभार ग्रहण करने हेतु 12 जनवरी दिन सोमवार को पहुँचे। नियमानुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन चांदनी देवी को आमंत्रित किया गया किन्तु दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्षा ने अवगत कराया कि वह वर्तमान में जनपद से बाहर हैं।

IMG-20260112-WA0170

जनपद में राज्यपाल के सम्भावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का  लिया जायजा, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More जनपद में राज्यपाल के सम्भावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

ऐसी स्थिति में शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए तथा नगर की जनता एवं शासकीय कार्य प्रभावित न हों इसे ध्यान में रखते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण किया गया।साथ ही इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, निदेशक एवं जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, चेयरमैन को आवश्यक सूचना प्रेषित की गई ।

उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा Read More उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि चेयरमैन की अनुपस्थिति के कारण शासनादेश के अनुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बतादें कि पूर्व ईओ मधुसूदन जायसवाल नगर पंचायत ओबरा को शासन द्वारा 6 जनवरी तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए नगर पंचायत निधौली कला जनपद एटा में अधिशासी अधिकारी के पद पर भेज दिया गया है। अब स्थानीय लोगों की उम्मीदें नगर के विकास से जुड़े नवागत अधिशासी अधिकारी के ऊपर टिकी है।

सिद्धार्थनगर में मोटर साइकिल और ई रिक्शा की आमने - सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल Read More सिद्धार्थनगर में मोटर साइकिल और ई रिक्शा की आमने - सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Post Comments

Comments