ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, लोगों की काफी उम्मीदें

लोगों की नजरें नवागत अधिशासी अधिकारी पर टिकी, विकास की गति में रफ्तार मिलने की उम्मीदें

राजेश तिवारी Picture
Published On

 राजेश तिवारी ( क्रा.ब्यूरो )  के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह कार्यभार ग्रहण करने हेतु 12 जनवरी दिन सोमवार को पहुँचे। नियमानुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन चांदनी देवी को आमंत्रित किया गया किन्तु दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्षा ने अवगत कराया कि वह वर्तमान में जनपद से बाहर हैं।

IMG-20260112-WA0170

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार Read More शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

ऐसी स्थिति में शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए तथा नगर की जनता एवं शासकीय कार्य प्रभावित न हों इसे ध्यान में रखते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण किया गया।साथ ही इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, निदेशक एवं जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, चेयरमैन को आवश्यक सूचना प्रेषित की गई ।

सितारगंज पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत Read More सितारगंज पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि चेयरमैन की अनुपस्थिति के कारण शासनादेश के अनुसार कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बतादें कि पूर्व ईओ मधुसूदन जायसवाल नगर पंचायत ओबरा को शासन द्वारा 6 जनवरी तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए नगर पंचायत निधौली कला जनपद एटा में अधिशासी अधिकारी के पद पर भेज दिया गया है। अब स्थानीय लोगों की उम्मीदें नगर के विकास से जुड़े नवागत अधिशासी अधिकारी के ऊपर टिकी है।

महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत का स्थापना दिवस Read More महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत का स्थापना दिवस

Post Comments

Comments