वीडियो वायरल की धमकी देकर किशोरी संग 6 माह से दुष्कर्म करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

फिलहाल आरोपी युवक नहीं आ सका पुलिस की पकड़ में

Swatantra Prabhat Jalaun Picture
Published On

कोंच(जालौन): तरुण निरंजन 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग किशोरी संग बीते 6 माह से दुष्कर्म किए जाने की किशोरी के पिता द्वारा की गई शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बीते करीब 6 माह पूर्व एक युवक आयुष्मान जाटव पुत्र राजू जाटव निवासी नया पटेलनगर कोंच बहला फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। युवक ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया था।

युवक ने बेटी को धमकी दी कि किसी को इस बारे में कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर देगा जिससे उसकी बेटी डर गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वीडियो का सहारा लेकर युवक बीते 6 माह से उसकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को बेटी ने उसे पूरी घटना के बारे में बताया तब उसे घटना की जानकारी मिल सकी।

इस मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम आरोपी युवक आयुष्मान जाटव के खिलाफ दफा 64(1) सहित 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। शुक्रवार की शाम समाचार लिखे जाने तक फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

ओटीएस के नाम पर ‘करंट’ मार गया सीएसपी संचालक Read More ओटीएस के नाम पर ‘करंट’ मार गया सीएसपी संचालक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें