Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को लेकर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को खासतौर पर सुबह के समय यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान से सटे हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में दिन के समय भी ठंड का असर बना रह सकता है।

कोहरे और शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 13 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे के बाद 2 से 3 घंटे तक हल्की धूप निकलने से दिन के तापमान में गुरुवार की तुलना में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश में शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार में 5.1 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से करीब 2.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम (केवीके) में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 14.7 डिग्री और करनाल में 16.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव Read More Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें