Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aaj Ka Rashifal: आज 10 जनवरी 2026 का दिन कुछ लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक मामलों में तनाव संभव है। मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है। वाद-विवाद से बचें।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को व्यवसाय में भागदौड़ करनी पड़ेगी। मेहनत के बाद स्थिरता मिलेगी। माता-पिता से मतभेद संभव हैं, लेकिन करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में संतोष नहीं मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग विरोधियों से सावधान रहें। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है।

#Draft: Add Your Title Read More #Draft: Add Your Title

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दिन खास रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। व्यवसाय में गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखें। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

इल्जाम Read More इल्जाम

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट जाना पड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ निवेश करने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को मेहनत के साथ काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पार्टनरशिप में कोई फैसला सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का कोई काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में विरोधी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों को कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी। यात्रा के योग हैं, लेकिन वाहन किसी और का लेकर न चलाएं। निवेश से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। कानूनी मामलों में जीत संभव है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नए काम की शुरुआत से लाभ होगा। परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है। घरेलू मामलों को बाहरी लोगों से साझा न करें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments