Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Haryana Weather: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जनवरी तक शुष्क बने रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से शीत हवाएं चलती रहेंगी, जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में अलसुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है। वहीं दिन के समय मौसम साफ रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर बना रहेगा।
कुल मिलाकर, आने वाले कुछ दिनों तक हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड और धुंध के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments