मैच के सातवें दिन नेपाल ने पटना को 8 विकेट से हराया

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन हुए मुकाबले में नेपाल ने पटना  को आठ विकेट से हराया से हराया। आज के मैच के मुख्य अतिथि सुरेश वर्मा पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगर पालिका अकबरपुर रहे। उन्होंने बीच मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व० सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 IMG-20260107-WA0959
आज सुबह टॉस जीतकर नेपाल के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पटना की टीम 16.1 ओवर में अपने सभी 10 विकेट गंवाते हुए 131 रन बनाएं। बल्लेबाज नीरज ने 35 सुयश ने 27 स्वराज ने 22 रन बनाये। नेपाल के गौरव ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट अर्जित किये।

नेपाल टीम के बल्लेबाज सिराज ने ताबड़तोड़ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पटना के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की उन्होंने 7 छक्के और पांच चौके की मदद से नॉट आउट 76 रन बनाएं उनके साथी बल्लेबाज दिलरंजन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। नेपाल 132 रनों के लक्ष्य को मात्र13.4 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया नेपाल के लिए सिराज ने अभिजित रहकर सर्वाधिक 76  दिलरंजन ने अभिजित 22 रनो का  योगदान दिया । पटना के लिए शान कुमार और प्रियांशु ने एक-एक विकेट हासिल किए।

मैच में एम्पायर की भूमिका में आनंद सिंह, बाकर रजा बब्लू और कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉ० सैयद मोहम्मद बाकिर, विक्रम सिंह अपने चिरपरिचित अंदाज में कमेन्ट्री करके दर्शकों को मैच के हर पल की जानकारी दी। स्कोरर की भूमिका में हिमांशु सिंह रहे।

पूर्व विधायक संजय प्रताप, एसडीएम हिमांशु ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन Read More पूर्व विधायक संजय प्रताप, एसडीएम हिमांशु ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

IMG-20260107-WA0910

विधायक खेल महाकुंभ का भव्य समापन ,खेल मंत्री ने कहा अब खेल बनेगा युवाओं के रोजगार का आधार Read More विधायक खेल महाकुंभ का भव्य समापन ,खेल मंत्री ने कहा अब खेल बनेगा युवाओं के रोजगार का आधार

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, संजय वर्मा, राम कृष्ण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

बलिया में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, ‘घूसखोरी पंडित’ को बैन करने की उठी मांग Read More बलिया में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, ‘घूसखोरी पंडित’ को बैन करने की उठी मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें