Aaj Chand Kitne Bje Niklega: आज चांद कितने बजे निकलेगा, जानें शहर वाइज टाइमिंग

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aaj Chand Kitne Bje Niklega: संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने आज सकट चौथ का व्रत रखा है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद अब व्रती महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार है। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है। ज्यादातर जगहों पर आज चांद रात करीब 8:30 बजे के बाद दिखाई देगा।

सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, संकष्टी चौथ और माघ कृष्ण चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग जैसे तीन शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस व्रत का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।

हरियाणा में चाँद निकलने का समय 

चंडीगढ़ रात 8:54 बजे
अंबाला रात 8:55 बजे

हिसार रात 8:29 बजे
करनाल शाम 08:28 बजे

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

रोहतक रात 8:26 बजे
गुड़गांव (गुरुग्राम) रात 8:55 बजे

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

पंचकूला रात 8:19 बजे
फरीदाबाद रात 8:24 बजे

मथुरा ग्राम पंचायत में दर्जनों हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पेयजल संकट, जांच के निर्देश। Read More मथुरा ग्राम पंचायत में दर्जनों हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पेयजल संकट, जांच के निर्देश।

कुरुक्षेत्र 08:15 बजे
भिवानी 08:54 बजे

राजस्थान में चांद निकलने का समय

जयपुर में रात 8:55 बजे, उदयपुर में 8:45 बजे, जैसलमेर में 9:36 बजे और जोधपुर में 8:57 बजे चांद दिखाई देगा।
सालासर में 9:14 बजे, सीकर में 9:04 बजे, अलवर में 8:58 बजे और बीकानेर में 9:12 बजे चंद्र दर्शन का समय बताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में चंद्रोदय

दिल्ली-एनसीआर में भी व्रती महिलाओं की नजरें आसमान पर टिकी हैं। नई दिल्ली और नोएडा में चांद रात करीब 8:55 बजे के आसपास दिखेगा।

गुरुग्राम में 8:50 से 8:55 बजे के बीच और फरीदाबाद में 8:50 से 9:00 बजे के बीच चंद्र दर्शन होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर शहरों में चांद रात 8:50 से 9:05 बजे के बीच निकलेगा।

लखनऊ में 8:56 बजे, कानपुर में 8:54 बजे, वाराणसी में 9:01 बजे, प्रयागराज में 8:59 बजे और आगरा में 8:51 बजे चंद्र दर्शन होगा।

मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली और मुरादाबाद समेत अधिकतर जिलों में चांद 8:52 से 8:55 बजे के बीच दिखाई देगा।

पूर्वांचल और तराई के जिलों में जैसे गोरखपुर, बलिया, देवरिया और सोनभद्र में चांद 9 बजे के बाद दिखने की संभावना है।

बिहार में कब दिखेगा सकट चौथ का चांद

बिहार में चंद्रोदय का समय पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग रहेगा। पूर्वी बिहार में चांद कुछ मिनट पहले और पश्चिमी बिहार में थोड़ी देर बाद दिखाई देगा।

किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में चांद करीब 8:14–8:15 बजे दिखेगा। भागलपुर में 8:18 बजे, दरभंगा में 8:21 बजे और मुजफ्फरपुर में 8:24 बजे चंद्र दर्शन होगा। पटना, छपरा और गया में चांद लगभग 8:26–8:27 बजे के आसपास निकलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के शहरों में चंद्रोदय

मध्य प्रदेश में भोपाल में रात 9:20 बजे, उज्जैन और इंदौर में 9:19 बजे, जबलपुर और ग्वालियर में 9:07 बजे चांद निकलने का समय बताया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय

देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में रात 9:34 बजे, जयपुर में 9:03 बजे, पटना में 8:25 बजे, पुणे में 9:20 बजे, मुंबई में 9:24 बजे और चेन्नई में 8:59 बजे चांद निकलने की संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments