नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में सड़क पर मिला बिजनेसमैन का शव, सिर पर चोट के निशान
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बसई गांव के पास सड़क पर एक बिजनेसमैन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और आसपास सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था। शव के पास ही उनकी कार भी खड़ी मिली, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान संजय शर्मा (55) के रूप में हुई है। संजय शर्मा डीपीएस कॉलेज में कैंटीन चलाते थे। वे मूल रूप से पलवल जिले के विधावली गांव के रहने वाले थे और फिलहाल गुरुग्राम के रमा गार्डन में निवास कर रहे थे।
परिवार को हादसे पर शक
परिजनों का कहना है कि संजय शर्मा की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी, न ही उन्हें किसी तरह का खतरा था। लेकिन जिस हालत में उनका शव मिला है, उसे देखकर यह सामान्य सड़क हादसा नहीं लगता। परिजनों का आरोप है कि उनकी कार पर किसी भी तरह का नुकसान नजर नहीं आ रहा, जिससे एक्सीडेंट की थ्योरी पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
पुलिस का दावा: यह एक्सीडेंट का मामला
वहीं, सेक्टर-10 थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना एक्सीडेंट कॉल के रूप में मिली थी। थाना एसएचओ कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments