Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाने से कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

बीती रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात नारनौल में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। हिसार दूसरे स्थान पर रहा, जहां रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, सोनीपत एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यहां 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा।

इससे पहले शनिवार रात महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा था, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को दिन के समय करनाल और कैथल प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान महज 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सका। कैथल में दिन का तापमान रात के तापमान से केवल 1.8 डिग्री ज्यादा रहा, जो गंभीर शीत स्थिति को दर्शाता है। रविवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम दर्ज किया गया।

कई जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हरियाणा के उत्तरी जिलों अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा हिसार और सिरसा में भी गहरे कोहरे की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा सकता है।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

खेतों में पाला जमने की आशंका

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में तापमान और गिरने के कारण खेतों में पाला जमने की संभावना जताई गई है। इससे सरसों, सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।

रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

रविवार को हरियाणा में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात के समय तापमान इतना गिर गया कि खेतों में फसलों पर पाला जमी हुई नजर आई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की संभावना कम जताई है और लोगों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें