नारायणी नदी भैंसहा घाट पुल को मिली वित्तीय स्वीकृति

नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर बनेगा 715.73 करोड़ का भव्य पुल, मानचित्र जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पुल निर्माण का मानचित्र

कुशीनगर। नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पुल का मानचित्र भी जारी कर दिया है। टोपोग्राफिकल सर्वे में पुल का पूरा प्रारूप स्पष्ट किया गया है, जिससे परियोजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

715.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा और 11.5 मीटर चौड़ा होगा। पुल पर 7.5 मीटर चौड़ी दो लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 150 से 160 पिलर बनाए जाएंगे, जिन पर यह विशाल संरचना खड़ी होगी।

यह पुल छितौनी बांध के भैंसहा घाट से होकर दियारा क्षेत्र में स्थित कुशीनगर और महाराजगंज जिले के दर्जनों गांवों को सीधे तौर पर जोड़ने का कार्य करेगा। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार की सुविधाओं से वंचित थे। पुल बनने से इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में ऐतिहासिक मदद मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर लाने में विधायक विवेकानंद पांडेय की अहम भूमिका रही है। उनकी पहल पर शासन ने परियोजना को स्वीकृति दी, जिसके बाद अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है।

जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया Read More जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया

स्थानीय लोगों में पुल निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल है। उनका मानना है कि यह पुल न केवल दूरी घटाएगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति 

पति की दूसरी शादी के आरोप में विवाहिता पानी की टंकी पर चढ़ी,। Read More पति की दूसरी शादी के आरोप में विवाहिता पानी की टंकी पर चढ़ी,।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार