Haryana: हरियाणा में सरपंच ने 11 लाख की खरीदी भैंस, DJ बजाकर किया स्वागत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के नारनौल जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक गांव के सरपंच ने भैंस खरीदने की खुशी में उसे किसी सेलिब्रिटी की तरह स्वागत किया। डीजे, फूल-मालाएं, पुष्पवर्षा और सड़क पर जुलूस—सब कुछ भैंस के लिए किया गया। इस अनोखे स्वागत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के सरपंच विक्रम सिंह ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से 11 लाख रुपये में मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदी है। यह भैंस प्रतिदिन करीब 30 लीटर दूध देती है। भैंस को कैंपर गाड़ी में विशेष इंतजाम के साथ लाया गया था, जिसमें उसके बैठने के लिए गद्दा बिछाया गया।

अनाज मंडी से गांव तक DJ के साथ जुलूस

भैंस को नांगल चौधरी की अनाज मंडी में उतारा गया, जहां सबसे पहले सरपंच ने तिलक किया। इसके बाद ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उसका स्वागत किया। यहां से कस्बे की मुख्य सड़कों पर भैंस का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान युवाओं का बाइक काफिला आगे-आगे चलता रहा और पूरे रास्ते डीजे बजता रहा।

Read More सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

कस्बे से गांव शहबाजपुर तक भैंस पर फूल बरसाए गए। गांव पहुंचने पर भी ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग भैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आए और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

डेयरी का शौक, मुर्रा नस्ल की खास पसंद

चाय जनजाति की जाति/पदवी संबंधी समस्याओं के लेकर मंत्री पीयूष हजारिका को सीधे ज्ञापन सौंपा Read More चाय जनजाति की जाति/पदवी संबंधी समस्याओं के लेकर मंत्री पीयूष हजारिका को सीधे ज्ञापन सौंपा

सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें डेयरी का विशेष शौक है और उनके पास पहले से ही विभिन्न नस्लों की 10 से अधिक भैंसे हैं, जिनमें ज्यादातर मुर्रा नस्ल की हैं। उन्होंने बताया कि वे खुद भी भैंसों का दूध निकालते हैं और डेयरी के काम के लिए कुछ कर्मचारियों को भी रखा हुआ है।

22 साल की उम्र में बने थे सरपंच

विक्रम सिंह ने बताया कि वे गांव के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो मात्र 22 साल की उम्र में सरपंच बने। फिलहाल वे करीब तीन साल से गांव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने डेयरी को भी रोजगार का जरिया बनाया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments