नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में इन परिवारों के लिए खुशखबरी, सरकार ने खाते में भेजे 217 करोड़ रुपये
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए साल 2026 के दूसरे ही दिन राज्य के हजारों गरीब परिवारों को बड़ी सौगात दी है। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा दयालु योजना-1 (DAYALU-1) के तहत 2 जनवरी 2026 को प्रदेश के 5,794 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 217.36 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के लागू होने के बाद अब तक हरियाणा सरकार 49,998 लाभार्थियों को कुल 1,881.35 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। यह राशि उन परिवारों को दी गई है, जिन पर असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता जैसी विपरीत परिस्थितियां आई हैं।
क्या है दयालु योजना
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा दयालु योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवारों को संकट के समय आर्थिक संबल देना है। योजना के तहत यदि किसी BPL परिवार के सदस्य की असमय मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
6 से 60 वर्ष तक के सदस्य कवर
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें परिवार के केवल मुखिया ही नहीं, बल्कि 6 वर्ष से 60 वर्ष तक के सभी सदस्य कवर किए गए हैं। जबकि केंद्र सरकार की नेशनल फैमिली बेनेफिट स्कीम में सिर्फ परिवार के मुखिया की मृत्यु पर ही सहायता मिलती है।
1 लाख से 5 लाख रुपये तक सहायता
दयालु योजना में उम्र के आधार पर अलग-अलग स्लैब तय किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह मदद सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments